युवा उत्सव दिन के रुप में मनाई जाएगी गोपालदास अग्रवाल के जन्म की पच्हत्तरवीं वर्षगाँठ 

गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी के लिए यह वर्ष एक चीरस्मरणीय यादगार के रुप में रहने वाला है।पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के जन्म दिन को युवा उत्सव दिन के रुप में मनाने का फैसला अपने लाड़ले नेता को दी जाने वाली एक बेहतरीन सौगात के रुप में सामनेआया है।कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और कांग्रेस के चहितों के मन में नेतृत्व को पैनी धार देने वाले पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के जन्म की हीरक जयंति को लेकर जो उत्सुकता दिखाई दे रही है वह  अपने आप में एक चीरस्मरणीय पर रहेगा।
       इस अवसर पर कल दि.27 ता. को सुबह 8 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शुरुवात होगी जिसमें पौधा वितरण,रक्तदान शिवीर, अस्पताल में मरिजों को फल वितरण,छात्रों को शैक्षणिक साम्रगी का वितरण, दोपहर बाद थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

लोग सपनों से और अपनों से भी पहचाने जाते है,
और आपने सपनों के साथ साथ अपनों का भी दिल जीत लिया है। हीरक जयंति की बधाई