बिलासपुर रेलवे ट्रैक्स पर भारी जलभराव, एक्सप्रेस ट्रेनें आउटर पर फंसीं
सांकेतिक फोटो 
बिलासपुर  में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से रेल यातायात चरमरा गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोनल स्टेशन और यार्ड में रेलवे ट्रैक्स और पटरियों पर भारी जलभराव के कारण  पटरियाँ  पानी में पूरी तरह डूब गई है जिससे सिग्नलिंग और रेलवे    ट्रैक सर्किट सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है।
            
                                  सुरक्षा को ध्यान में रख 05 मेमू और लोकल ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन और बाहरी आउटरों पर ही रोक कर नियंत्रित किया जा रहा है। हावड़ा-मुंबई रूट की सबसे महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेन ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स और हावड़ा-मुंबई मेल सहित कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन पर ही काफी देर तक रोककर रखा गया। इसके बाद ट्रेनों को बहुत धीमी गति से मैनुअल गाइडेंस और पायलट की मदद के जरिए  ट्रेनों को बिलासपुर रेलवे यार्ड से सुरक्षित गुजारा जाआगे रवाना किया जा  सका। रेलवे नियंत्रण कक्ष के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।