गोंदिया 23 जुलाई 2026: गोंदिया शहर में सूर्यटोला इलाके में तालाब की ओर सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला कर हमलावर ने सोने के जेवरात लूटने से पहले पीड़ित के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हं घायल कर दिया किया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
प्रदीप अपाले (68) नामक बुजुर्ग सूर्यटोला इलाके में सुबह 7 बजे अपनी रोज़ की सैर के बाद घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात लुटेरे व्यक्ति ने श्री अपाले के सिर पर धारदार हथियार से दो बार वार किए जैसे ही वे घायल होकर ज़मीन पर गिरे आरोपी ने उनकी गर्दन से सोने की चेन और उंगली से सोने की अंगूठी छीनीऔर भाग गया। गंभीर रूप से घायल श्री अपाले को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा किया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की एक टीम आरोपी का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांँच की जा रही है।
Hello, I am the founder of TRP News. I am also interested in Photography and Writing to Believe Those News Are Positive. TRP News is a weekly published newspaper in the Gondia region for the last 8 years. Please stay tuned and Get in touch. Thank You !!
RNI NO - MAH- HIN/2015/64245
Social Plugin