बिरसी फाटा मोड़ पर बड़ा ट्रक दुकान में घुसा,कोई जनहानी नहीं

17 जुलाई, 2026

तिरोड़ा – आज शुक्रवार की दोपहर तिरोडा से लगे बिरसी फाटा मोड़ पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक सीधे एक दुकान में घुस गया। इस हादसे में दुकान को तो काफ़ी नुकसान पहुँचा पर जनहानी नहीं हुई। ट्रक पर से ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने के कारण ट्रक MH 49 CD 4737 फागू राघोराटे की दुकान में जा घुसा। ग्राहक न होने के कारण कोई गायल नहीं हुआ पर सामान खराब हो गया है और नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।पुलिस ने घटना दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारण की जाँच कर रही है।