बीजेपी-राकांपा पार्षदों का विरोध - उड़ान पुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालअग्रवाल का नाम देने पर सवालिया निशान ?

गोंदिया- गत १३ जुलाई २०२६ को गोंदिया नगर परिषद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में कुल ११ प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे गए थे। इनमें तीन मुख्य प्रस्ताव शामिल थे: १. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और गोंदिया जिले में शिक्षा क्रांति लाने वाले शिक्षण महर्षि स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल सहित अन्य महापुरुषों के पुतलों का सौंदर्यीकरण करना। २. श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की निशुल्क व्यवस्था करना। ३. गोंदिया के नवनिर्मित रेलवे उड़ान पुल को पूर्व की भांति स्वतंत्रता के आधार पर प्रस्ताव खारिज किया, जिससे मामला गर्मा गया है।
         प्रस्ताव नामंजूर किए जाने के बाद अब विवाद चरम पर है। इस फैसले के विरोध में अग्रसेन स्मारक समिति और अग्रवाल समाज ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। दूसरी ओर एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और पूर्व की भांति इस उड़ान पुल को कर्मवीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का नाम देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने श्री अग्रसेन स्मारक समिति के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के युवा नेता व पार्षद राकेश ठाकुर, पार्षद अमर रंगारी, संजू माने व समाज के अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।जिस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सचिन शेंडे, नगर अध्यक्ष, गोंदिया ने कहा है कि - “मैं समस्त अग्रवाल समाज और शहरवासियों की जनभावनाओं का पूरा सम्मान करता हूं। आने वाले समय में नगर परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को एक बार फिर पटल पर लाया जाएगा और पूरा प्रयास किया जाएगा कि इस उड़ान पुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का ही नाम मिले।”
            

विदित हो कि
विधायक विनोद अग्रवाल भी इस नामकरण के समर्थ में है पर इस मांग का विरोध उनकी ही पार्टी के पार्षदों द्वारा किया जा रहा है।न.प. की बैठक में  तीन मुख्य प्रस्ताव शामिल थे:
१. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और गोंदिया जिले में शिक्षा क्रांति लाने वाले शिक्षण महर्षि स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल सहित अन्य महापुरुषों के पुतलों का सौंदर्यीकरण करना।
२. श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की निशुल्क व्यवस्था करना।
३. गोंदिया के नवनिर्मित रेलवे उड़ान पुल को पूर्व की भांति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का नाम देना।
नगर अध्यक्ष सचिन शेंडे और सुनील भालेराव ने प्रस्तावों का पुरजोर समर्थन किया था। वहीं, इसके विरोध में प्रदीप (पिंटू) माने, संतोष पटले, कैलाश यादव, अनुज जैसवाल, निर्मला मिश्रा, नीति विनोद राय और शिखा सोनपुरे ने मतदान कर तीनों प्रस्तावों को खारिज करवा दिया।