छ.ग. के वन अधिकारियों ने बाघ की खाल सहित दो संदिग्ध गिरफ्तार,संदिग्धों के सम्पर्क महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्षेत्र से...
टी.आर.पी. न्यूज - छत्तीसगढ़ के जंगलों में जानवरों का बड़े पैमाने पर शिकार होने की खबर के चलते वन रक्षकों द्वारा बाघों की दो खाल और पैंगोलिन की खाल के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। शिकार के तार इंद्रावती-अबूझमाड़ क्षेत्र से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और पखांजूर क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। पूरा मामला पश्चिम पारलकोट परिक्षेत्र, भानुप्रतापपुर वन मंडल में दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।वन विभाग पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा है।
Social Plugin