बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रुप से पकड़ा गया भालू

गोंदिया - शहर के अलग-अलग भागों में देखे जाने के बाद छोटा गोंदिया के सिंचाई िभाग के जीर्ण परिसर में शुक्रवार 17 जुलाई की सुबह से ही भालू के दिखाई देने से कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था , स्थानीय लोगों ने तुत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। और गोंदिया-वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आखिरकार भालू को पकड़ने में सफलता पा ली।
वन विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने या उन्हें परेशान करने का प्रयास न करें तथा तुरंत विभाग को सूचना दें। भालू को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया वन विभाग द्वारा की जाएगी।