पांढराबोड़ी की महिला से एटीएस ने की पूछताछ

गोंदिया 14 जुलाई 2026 - पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहने वाले संदिग्ध लोगों की तलाश में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) राज्यभर में व्यापक जांच अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत गोंदिया जिले में भी जांच के दौरान गोंदिया तहसील के ग्राम पांढराबोडी निवासी 51 वर्षीय एक महिला का नाम सामने आने के बाद  एटीएस ने शुक्रवार को उससे पूछताछ की।  प्रारंभिक जांच में महिला के खिलाफ कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक बाते सामने नहीं आया है।

जांच में एटीएस ने पाया कि उसे ठीक से पढ़ना-लिखना भी नहीं आता वह केवल मोबाईल चलाने की शौकिन है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर आई एक लिंक पर गलती से क्लिक हो गया था, जिसके बाद वह अनजाने में एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गई। उस ग्रुप या उसके किसी सदस्य के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद एटीएस ने महिला के मोबाइल, उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। प्रारंभिक जांच में महिला का किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं पाया गया।  इसके बाद उसे निर्दोश मानते हुए उसके  खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।.