कुएँ में मिला एक बाघ का तैरता हुआ शव

सांकेतिक फोटो

गोंदिया, 11 जुलाई 26 :-
गोरेगांव ताहसील के ग्राम मुरदोली में शाम 5 बजे के आसपास एक किसान के खेत में बने कुएँ में एक बाघ का शव तैरता हुआ दिखा। उस कुएँ से आ रही बदबू के कारण किसान का ध्यान उस ओर गया और यह नजारा देख गलाके में हड़कंप मच गया।

बताई जा रही जानकारी के अनुसार मुरदोली गांव के किसान रोशनलाल कटरे आज शाम 5 बजे के लगभग अपने खेत में थे। खेत में घूमते समय उन्हें कुएं से बदबू आती महसूस हुई, कुएँ में झांकने पर पानी में एक वयस्क बाघ का शव तैरता दिखा। वे यह सूचना देने सड़क अर्जुनी फॉरेस्ट रेंज ऑफिस गए। सूचना मिलते ही नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (NNTR) अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का पंचनामा बनाया और कुएं से बाघ का शव निकालने की कोशिश शुरू की।

शव निकालने के बाद वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर बाघ कुएं में गिरा कैसे, क्या परिस्थिती रही होगी ? आदि , वन विभाग का कहना है कि मौत की वजह अभी साफ नहीं है और जांच चल रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी।गी। इस घटना से किसानों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है।।