गोंदिया नगर परिषद के टैक्स विभाग की जर्जर स्लैब का मलबा गिरा; बड़ा हादसा टला।
गोंदिया-
कुछ दिन पहले ही न.प. की सहायक मुख्यअधिकारी भुवनेश्वरी झलके के केबिन की खिड़की का एक हिस्सा गिर गया था। उसके बाद मुख्यअधिकारी संदीप बोरकर को लिखित शिकायत देते हुए किसी अनहोनी होने की चिंता व्यक्त की थी। न.प.के विभागों को स्टेडियम में शिफ्ट करने के आदेश के बावजूद कि गा लापरवाही के चलते आज मंगलवार 7 जुलाई को गोंदिया नगर परिषद की इमारत के टैक्स डिपार्टमेंट की जर्जर छत का मलबा अचानक गिर गया। यह अच्छा रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं घटी।
इस घटना ने नगर परिषद के कर्मचारियों और टैक्स भरने आने वाले नागरिकों के बीच डर का माहौल बना दिया है। यह इमारत कई सालों से जर्जर हालत में है उसके बावजूद, नगर परिषद के कई अहम विभाग इस खतरनाक इमारत से ही काम कर रहे हैं।
Social Plugin