गोंदिया जिले की  चार तहसिलों में  भारी बारिश दर्ज 

गोंदिया, 5 जुलाई 2026  – विगत् 2 जुलाई  की आधी रात के आसपास शुरू हुई भारी बारिश शनिवार 4 तारीख की दोपहर तक जारी रही; दोपहर तक थोड़ी राहत के बाद, शाम तक कुछ इलाकों में फिर से ज़ोरदार बारिश हुईजो आज भी शुरु है। इस बारिश से गोंदिया, गोरेगांव, आमगांव और सालेकसा - इन चारों ताहसिलों  में भारी बारिश दर्ज की गई

जून में कम बारिश के कारण , जून के आखिर तक ज़िले में सिर्फ़ 53.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।  परेशान किसानों को जुलाई की शुरुआत में हुई ज़ोरदार बारिश से राहत मिली है।

शनिवार को दर्ज की गई बारिश इस प्रकार थी: गोंदिया तालुका में 92.3 मिमी, गोरेगांव में 93.2 मिमी, आमगांव में 87.5 मिमी और सालेकसा तालुका में 92.2 मिमी। इन चार तालुकों में बहुत ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, बारिश का माप इस प्रकार था: तिरोडा (17.0 मिमी), देवरी (22.1 मिमी), सड़क-अर्जुनी (31.3 मिमी) और अर्जुनी-मोरगांव (सिर्फ़ 0.6 मिमी)।जिले में चिचगड़ से नवेगांवबांध मार्ग, पलसगांव से तुमडीमेंढा, खजरी से डव्वा, परसोड़ी से काकोड़ी, मोहगांव से गडेगांव, गोरेगांव से कालीमाटी, कामठा से आमगांव, फुलचूर से मोहगांव बु।, तिरोड़ा-गोंदिया, दासगांव से बलमाटोला, सालेकसा से दरेकसा, आमगांव-सालेकसा सहित अनेक रास्ते बंद हैं। 

इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ज़िले में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। नतीजतन, प्रशासन ने नदियों और नालों के पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।इस बीच पुजारीटोला बांध के चार गेट  0.30 मीटर तक खोले गए हैं। नदी के रास्ते में 86 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (क्यूमेक) की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।