देवरी में १४०.५ किलो संदिग्ध मांस जप्त, दो लोग गिरफ्तार

देवरी, 4 जुलाई 2026  – गोंदिया की लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की एक टीम ने शनिवार सुबह-सुबह देवरी शहर के वार्ड नंबर 7 में दबिश देकर कथित तौर पर मवेशियों को अवैध रूप से काटे जाने और उनके मांस को बेचने की खबर की पुष्टी कर कार्रवाई की।. इस कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने 140.5 किलोग्राम  मवेशियों का मांस और काटने के औज़ार मिलाकर कुल ₹37,700 का सामान ज़ब्त किया साथ ही  मामले में शामिल दो भाइयों को गिरफ़्तार किया।

लोकल क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों को शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वार्ड नंबर 7 में मवेशियों के अवैध वध के बारे में गुप्त सूचना मिली ,सूचना के आधार पर  कार्रवाई करते हुए पी.आई. रेवचंद सिंगनजुडे के नेतृत्व में LCB ने तुरंत उस जगह पर धावा बोला।मौके पर तथाकथित तौर पर दो मवेशियों को काटा गया था; अधिकारियों ने 140.5 किलोग्राम संदिग्ध मवेशी का मांस और काटने में इस्तेमाल किए गए औज़ार ज़ब्त किए। मौके पर हाजिर दो लोगों गिरफ़्तार किया गया।