नवजात शिशु की बिक्री के मामले में दो महिलाएँ गिरफ़्तार , रितेश (रामु) तिवारी ने की पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में नवजात बच्चों को बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद, रामनगर पुलिस ने भाजपा से जुड़ी दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उसके बाद नवजात बच्चों की बिक्री और मानव तस्करी की जांच परअब राजनीति होने लगी है।गिरफ्तार महिलाएँ चंद्रपुर से भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार की समर्थक हैं।राम नगर पुलिस ने पहले ही इस मामले के मुख्य आरोपी अजय फुलज़ेले, नाबालिग पीड़िता की माँ और नवजात शिशु को खरीदने की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ़्तार कर लिया था। इन सभी आरोपियों पर मानव तस्करी और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण पास्को एक्ट से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस का दावा है कि जांच में पैसे के बदले दो नवजात शिशुओं की बिक्री का मामला सामने आया जिसमें एक महिला ने रुपयों के लिए अपने दो नवजात शिशुओं का सौदा किया था, पर राम नगर पुलिस की सतर्कता के कारण यह कोशिश नाकाम हो गई और पूरे रैकेट का पर्दाफ़ाश हो गया।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश (रामु) तिवारी ने पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रामनगर पुलिस ने नवजात शिशु को बेचने के सिलसिले में BJP की दो महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं स्थानीय भाजपा विधायक की करीबी सहयोगी होने की बात भी सामने आई है। तिवारी की मांग है कि जांच केवल गिरफ्तार लोगों तक ही नही किसी बड़े रैकेट की संभावना के मद्देनजर जाँच होनी चाहिए।इस मामले के पीछे कोई राजनीतिक संरक्षण है, तो उसे भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वे किसी स्वतंत्र, उच्च-स्तरीय एजेंसी से जांच का करवाएँऔर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Social Plugin