महाराष्ट्र ATS का  स्लीपर सेल्स  के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान

मुंबई - टी.आर.पी.न्यूज नेटवर्क

जिन एँजसियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से मदद और फंडिंग मिलती है उन स्लीपर सेल्स के  खिलाफ महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड द्वारा की जा रही राज्यव्यापी अभियान में आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न 180 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।इस एक्सन का उद्देश्य यह है कि आतंकवादी सेल से जुड़े लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करवाने में लगे रहते है।शहज़ाद भट्टी, अमजल गुर्जर, आबित जाट, राणा हुसैन, अब्दुल मेमन, मुन्ना झिंगाडा, फारूक खोखर, ज़फ़र सुपारी, शानी टाइगर, शेख सलमान, सरफ़राज़ डोंगर (उर्फ़ जोरासिंह), अबू मूसा जैसे आतंकवादी पाकिस्तान में बैठकर आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने का काम करते है।इसमें सबसे प्रमुख नाम शहज़ाद भट्टी का है जिस एक दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। शहज़ाद भट्टी पिछले कुछ महीनों से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है।

इस राज्यव्यापी अभियान के तहत, महाराष्ट्र भर में 200 से ज़्यादा संदिग्धों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। ATS केअधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से संदिग्ध संपर्कों की जांच , नेटवर्क का पर्दाफाशऔर सामान्य लोगों को देश-विरोधी या आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने से बचाना है।

छत्रपति संभाजीनगर की ATS यूनिट ने 'भट्टी' के संपर्क में रहने वाले लोगों को शक के आधार पर गिरफ्केतार करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड और धाराशिव ज़िलों में कई जगहों पर एक साथ पकड़ अभियान चलाया।इस अभियान में कुल 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।ATS ने इन सभी लोगों के मोबाइल फ़ोन, कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया अकाउंट की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।