इंद्रावती रिजर्व से बाघ की तीसरी खाल बरामद, महाराष्ट्र पुलिस के 2 जवान और दो आत्मसमर्पित नक्सलियो सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी

                                                           सांकेतिक फोटो

रायपुर- टी.आर.पी. न्यूज-  

इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मिली बाघ की खाल मामले में जांच कर एजेंसियों को  महाराष्ट्र पुलिस के 2 जवान, महाराष्ट्र के ही दो आत्मसमर्पित नक्सली के साथ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एक चौकीदार को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता वन्यजीव अपराध को रोकने में एक अह्म कड़ी साबित होने वाली है।जांच करने वाली टीम ने तीसरे बाघ की खाल बरामद की है।

बताया जा रहा है कि जंगलों की गहरी जानकारी का फायदा उठाकर तस्करों ने दोनो आत्मसमर्पित नक्सलियों को रुपयों का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल किया।पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ  कि दो बाघों का शिकार बीजापुर जिले के पासेवाड़ा  जिन बाघों का शिकार हुआ है उनकी गिनती विभाग की निगरानी प्रणाली में दर्ज ही नहीं थी।जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं।