नौकरी दिलाने की आड़ में 16.64 लाख का फर्जीवाड़ा, 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जगोंदिया- पिपरटोला (दवनीवाड़ा)निवासी योगराज बेरसिंग उपवंशी के लड़के को नौकरी दिलाने का लालच देकर आरोपियों ने 16 लाख 64 हजार रु. लूट लिए। इस मामले में दवनीवाड़ा पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दी गई जानकारी के अनुसार, पिपरटोला निवासी फिर्यादी योगराज बेरसिंग उपवंशी को मुरदाड़ा निवासी आरोपी रेशम लिखीराम मस्करे (55) ने उनके लड़के को आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवक पद पर नौकरी लगाने का लालच दिया. साथ ही अन्य 8 आरोपियों ने साठगांठ कर नकद व ऑनलाइन के माध्यम से कुल 16 लाख 64 हजार रु. लेकर नियुक्ति के फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी की।
इस मामले में फर्यादी की शिकायत पर दवनीवाड़ा पुलिस ने मुरदाड़ा निवासी आरोपी रेशम मस्करे (55), नवेगांव निवासी मंगेशकुमार वल्द अनंतराम राऊत (42), भंडारा जिले के सुंदरी परसोड़ी निवासी दिनकर सिताराम मलामे (58), सुनिता मलामे (55), जयेश व दिनकर मलामे (23), बबीराम कांबले (75), बुलाढाणा जिले के खामगांव निवासी सुरेश हरिचंद घोडेस्वार (65), यवतमाल जिले के आनंदनगर निवासी सुरेश प्रकाश डोंगरे (43) व यवतमाल के पुसद निवासी अमोल हरिदास घुडध्वज (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजयकुमार टेकाम कर रहे हैं।
Social Plugin