सौंदड़ से डुग्गीपार तक गाड़ियों की लंबी कतार , मुंबई-कोलकाता हाईवे पर यातायात ठप्प
गोंदिया: मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर वाहन चालक विगत् 10 -12 घंटों से ट्रैफिक जाम से परेशान है। इस मामले में हाईवे अथारिटी का बयान सामने आया है सौंदड़ रेलवे क्रॉसिंग के लंबे समय तक बंद रहने के कारण यह स्थिती उत्पन्न हुई है।हज़ारों यात्री और वाहन चालक पिछले 12 घंटों से खाने-पीने तक को तरस गए है।
रेलो के लगातार संचालन के कारण सौंदड़ रेलवे क्रॉसिंग बार-बार बंद की जाती रही है। इस कारण रेलवे चौकी के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया है. स्थिती से निपटने हाईवे पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर लगातार ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए काम कर रही है. साथ ही जाम कम करने के लिए गाड़ियों को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है।
Social Plugin