रावणवाड़ी में ट्रक चालक को लूटने वाले गिरोह का 1 सदस्य गिरफ्तार,अन्य  की तलाश जारी                                     

गोंदिया 21जुलाई 2026 - विगत् 17 जुलाई की रात रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन इलाके एक ट्रक ड्राइवर को बंधक बना कर 30 टन 765 किलो चावल से लदा ट्रक लेकर कुछ बदमाश भाग गए थे उनकी तलाश में लगी रावणवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश शुरू है।

ट्रक ड्राइवर जिसका नाम नवीन श्रीरामचंद्र मौर्य (35, निवासी हनुमानगंज, कटवारपुर, प्रयागराज जिला, उत्तर प्रदेश है।मध्य प्रदेश के चकघाट से सड़क अर्जुनी चावल का ट्रक लेकर जा रहा था। 17 जुलाई को सुबह करीब 4:00 बजे सावरी बस स्टॉप के ड्राइवर मौर्य ने आराम करने के लिए बस स्टॉप के पास सड़क किनारे अपना ट्रक खड़ा किया था।तभी एक अज्ञात व्यक्ति ट्रक के पास आया और पानी मांगा। ड्राइवर ने उसे पानी की बोतल दी और अपने मोबाइल फोन में देखने लगा। अचानक, आरोपी ने चाकू निकाला और ट्रक की खिड़की पर वार किया, जिससे ड्राइवर की दो उंगलियों और अंगूठे पर गंभीर चोटें आईं , तभी कहीं से दूसरा लुटेरा आ गया और जबरदस्ती ट्रक का दूसरा दरवाज़ा खोल केबिन में घुस गया। ड्राइवर को ट्रक से बाहर धकेल दिया, बाहर की ओर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई। थोड़ी देर बाद दो और साथी आए और लगे ड्राइवर को पीटने और उसके हाथ-पैर बांध , उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में 30 टन 575 किलो चावल से लदा टाटा ट्रक लेकर मौके से भाग गए थे।
 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों का जल्द पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई , साथ ही संभावित मार्गों पर भी जांच की जा रही थी। पुलिस ने लोगों से अपील की ती कि यदि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।इसी सदर्भ में पुलिस को जानकारी मिली कि