kTS के फार्मेसी वाले कह रहे दवाई नहीं मिलेगी,बंद होने का समय हो गया, डाक्टर की गलती है वो लेट क्यों आए ?
kTS के फार्मेसी वाले कह रहे दवाई नहीं मिलेगी,बंद होने का समय हो गया, डाक्टर की गलती है वो लेट क्यों आए ? ये कथन है आज दि 5 जून 2026 ,दोपहर 4 बजे का जब एक बुर्जुग महिला व उसके परिजन डाक्टरों की लापरवाही के कारण दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर जेसे -तैसे दवाई लिकवाने में कामयाब होने के बाद फार्मेसी से दवा लेने जाते है तो उनको यह उत्तर मिलता है के भले ही उन्होंने बताया हो कि बुर्जुगों के इलाज के लिए रखे गए समय गुरु व शुक्र वार को 3 से 4 बजे तक पर वो 3 बजे के पहले ही आ गए थे पर दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक मिनट तक kTS के किसी भी विभाग में कोई भी डाक्टर सेवा देने के लिए हाजिर नहीं था। दोपहर 3 बजे से बिमार अपने इलाज के लिए इंतजार करते रहे पर कोई भी सेक्सन में किसी भी डाक्टर की सूरत तक दिखाई नहीं दी। मरीज व उसके परिजन बार बार डाक्टर के आने के बारे में वहाँ की नर्सो से पूछते रहे तो एक ही उत्तर मिलता रहा हमने तो फोन किया, वे आते ही होगें। बड़ी मुश्किल से एक जुनियर डाक्टर जो हड्डी की जांच कर सकते ते वे आए उस समय 03 बजकर 50 मिनट से ज्यादा का समय हो गया ,मरीज दवा लेने पहुँचे तो वहाँ यह उत्तर मिला। बेचारे मरीज प्रशासन की गलती की दुआई देते बार-बार दवाई मागते रहे पर फार्मसी से दवा नहीं मिली।जब सीनियर सिटीजन को इस तरह परेसान ही करने की नियत है तो क्यों गुरु व शुक्रवार को दोपहर 03 से 04 बजे तक बिना कोई उत्तम व्यवत्था के इलाज करने का नाटक कर मरीजों का व उनके परिजनों को मानसिक रुप से परेशान करने का काम किया जाता है।
विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि व हां किसी भी बड़े चिकित्सा अधिकारी का मो.न. तक नहीं लिखा गया है जिससे की इस प्रकार की लापरवाही की सूचना देकर व्यवस्था में सुधार की मांग या कोशिश की जा सके।
kTS में इलाज के नाम पर बुजुर्गो की उपेक्षा की यह खबर सामने आने के बाद भी कोई सुधार होता है या नहीं यह देकने वाली बात होगी, लापरवाह डाक्टर जो 5 ता. को अपनी जबाबदारी से मुँह मोड़कर गायब रहे उनपर क्या ेक्शन होता है, यह भी एक प्रश्न सामने है।
Social Plugin