नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा
22 जून, 2026
गोंदिया: नगर परिषद में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है।नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे ने भ्रष्टाचार का काम तमाम करने की शुरूवात की है।ऐसे ही एक मामले में, उन्होंने भ्रष्टाचार का खुलासा किया और मुख्य अधिकारी के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गई है।
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में रामेश्वर मंदिर और बसंत टोल के पास एक सामुदायिक भवन का निर्माण चल रहा था। इस प्रोजेक्ट के कारण स्थानीय निवासी श्रीमती पुष्पांजलि बैस और श्रीमती सीमा फुंडे के आने-जाने का मुख्य रास्ता बंद हो गया। इसके अलावा, ज़मीन को लेकर एक कानूनी विवाद गोंदिया के दूसरे संयुक्त सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) की अदालत में लंबित था। नतीजतन, अतिरिक्त तहसीलदार के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए, गोंदिया नगर परिषद के मुख्य अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इस काम रोकने का निर्देश जारी किया था।पर काम अधूरा होने के बावजूद गलत जानकारी के आधार पर बिल बनाकर भुगतान पाने की कोशिश की गई थी। ठेकेदार ने नगर परिषद के एक इंजीनियर की मिलीभगत से, उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का बिल तैयार किया और पूरा भुगतान पाने के लिए उसे अकाउंट्स डिपार्टमेंट को भेज दिया।
इस मामले का पता चलने पर, अध्यक्ष सचिन शेंडे ने मामले की जांच की और पुष्टि की कि ठेकेदार ने नगर परिषद के अनुमानों के अनुसार काम पूरा नहीं किया था। इसके बाद, 27 मई को उन्होंने मुख्य अधिकारी संदीप बोरकर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई और 'महाराष्ट्र ट्रेडर्स' को ब्लैकलिस्ट करने की शिफारिश की है।
Social Plugin