सेवा ही संगठन" के संकल्प के साथ भाजयुमो का आमगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

                        सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच, दवा एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लिया लाभ

आमगांव-  28 जून 2026 - भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आमगांव शहर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 28 जून को आमगांव के पदमपुर क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।                    

शिविर में उपस्थित नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड एवं महात्मा फुले जनआरोग्य योजना से संबंधित सेवाओं का भी लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पूरे समय उपस्थित रही और नागरिकों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विधायक संजय पुराम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक केशवराव मानकर, भेरसिंगभाऊ नागपुरे, पूर्व जिप अध्यक्ष विजयभाऊ शिवणकर, संपर्क प्रमुख वीरेंद्र अंजनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अँड. येशुलालजी उपराडे, जिला महामंत्री नरेंद्रजी बाजपेयी, आमगांव भाजपा शहराध्यक्ष मनोज सोमवंशी, संदिप थानथराटे -सौ. सुषमा भुजाड़े-अध्यक्ष महिला मोर्चा, आमगांव शहर, सौ सुनंदा उके- अध्यक्ष महिला मोर्चा, आमगांव तालुका, राजेश मानकर, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।