समृद्धि महामार्ग पर फिर एक भयानक हादसे में लग्जरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

मेहकर - 8 जून 2026 

आज सोमवार की सुबह मेहकर के पास पिंपरी माली गांव के समीप समृद्धि महामार्ग पर एक यात्री बस और ट्क के बीच हुई टक्कर में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईंऔर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 'बाबा ट्रैवल्स' की एक लग्जरी बस एक ट्रक के पिछले हिस्से से ज़ोरदार आवाज करते हुए टकरा गई; टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि लग्जरी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार, कुछ यात्री एक घंटे से ज़्यादा समय से बस के अंदर फंसे हुए हैं। यह प्राइवेट बस पुणे से नागपुर जा रही थी, तभी यह एक्सीडेंट हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 20 से 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।