इंदौर पुलिस की लापरवाही: लैब जांच में करोड़ों का ड्रग् , निकला यूरिया; आरोपी बरी
इंदौर पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जिस पदार्थ को करोड़ों रुपए का ड्रग्स बता कर जप्कत किया वह यूरिया निकला। पुलिस ने अपने ही एक कर्म चारी के साथ तीन लोगों को जेल भेजा। सच्चाई सामने आने पर कोर्ट ने सभीआरोपियों को बरी कर दिया है। जेल से छूटने के बाद बर्खास्त पुलिसकर्मी ने दो बड़े पुलिस अफसरों सहित 19 पुलिसवालों पर झूठे केस में फंसाने का संगीन आरोप लगाया है।
इस मामले में पाटीदार और शाहनवाज शेख नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि उनके पास से 198 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने लखन गुप्ता नाम के एक पुलिसकर्मी का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने सिपाही लखन गुप्ता को भी गिरफ्तार किया और लखन गुप्ता को नौकरी से भी निकाल दिया।
Social Plugin