निधन वार्ता 

विरेंद्र कटरे ,तथा उमेदसिंहजी कुवरलाल राहंगडाले का स्वर्गवास


गोंदिया : महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक पतसंस्था के पूर्व अध्यक्ष शिक्षक विरेंद्र कटरे , दवडीपार का स्वर्गवास  56 वर्ष की आयु में ,आज दोपहर 1 बजे उपचार के दौरान हो गया।कल 27 जून को अंत्यसंस्कार किया जाएगा।

साथ ही अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री उमेदसिंहजी कुवरलाल राहंगडालेजी का दिनांक 25 जून को रात्रि 10:00 बजे दुःखद निधन हो गया है।वे सुम्मु कोचिंग संस्थान के श्री नूतनसिंह राहंगडाले एवं श्री संकेतसिंह राहंगडाले के पूज्य पिताश्री थे।

अंतिम दर्शन हेतु पार्थिव शरीर विद्यानगर (टीबी टोली) स्थित निवास पर 26 जून को प्रातः 9:00 बजे तक रखा गया तत्पश्चात पार्थिव शरीर को पैतृक ग्राम रायपुर (छोटा) ले जाकरदोपहर 1:00 बजे अंतिम संस्कारकिया गया।

ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।