आज का प्रदर्शन तो केवल एक ट्रेलर था - अभिजीत दीपके

                                                       फोटो - ANI से साभार

नई दिल्ली -  06 जून की सुबह अभिजीत दीपके ने दिल्ली आ जाने  के बाद एयरपोर्ट पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए क्योंकि पेपर लीक होने की वजह से नीट की परीक्षा देने वाले कई स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की है।अभिजीत दीपके के जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही लोगों का वहां जुटना शुरू हो गया था.इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भीअपनी उपस्थिती दर्शाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हज़ारों लोगों का प्रदर्शन देर शाम ख़त्म हो गया प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि 'आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था।

अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर कहा, "पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर-मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं.। "उन्होंने दावा किया, "महज़ एक-दो दिन में हमारे साथ लाखों स्टूडेंट्स होंगे. ये कॉकरोच जनता पार्टी कोई प्लान की हुई पार्टी नहीं है. ये हर एक स्टूडेंट की आवाज़ है, जो सरकार से नाराज़ है."उन्होंने कहा, "10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू- मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू-मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिलीं?"दीपके ने कहा, ''मेरी मां को बहुत डर था कि मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी. इस देश में उस हर मां को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है. कब तक हम इस सरकार से डर कर जिएंगे?''