विधान परिषद चुनाव: बंसोड़ और अग्रवाल ने नाम वापसी के बाद चुनाव रोचक मोड़ पर.....
नाना पटोले ने लगाया 'जंगलराज' का आरोप
30 तारीख को प्रफुल्ल अग्रवाल के घर पर छापा,नगराध्यक्ष शेंडे को ईडी की धमकी
भंडारा: भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव को लेकर, नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर में BJP के अविनाश ब्राह्मणकर उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, मैदान में हैं। इसी पृष्ठभूमि में, कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दबाव की रणनीति अपनाकर चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिशें की जा रही हैं।
भंडारा-गोंदिया निर्वाचन क्षेत्र में, 'महायुति' गठबंधन के घटक दलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट से ताल्लुक रखने वाले जिला परिषद सदस्य नरेश ईश्वरकर और BJP का प्रतिनिधित्व कर रहे अविनाश ब्राह्मणकर चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। विशेष बात यह है कि ब्राह्मणकर भी NCP के टिकट पर ही जिला परिषद सदस्य चुने गए थे और उन्होंने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। एक ही पार्टी से जुड़े जिला परिषद सदस्य चुनावी अखाड़े में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलाते हुए चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश करने व सरकारी मशनरी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया इसी दबाव के चलते उम्मीदवार प्रफुल्ल अग्रवाल और दिलीप बंसोड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. नाना पटोले ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ''भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में तीन उम्मीदवारों प्रफुल्ल अग्रवाल, दिलीप बंसोड़ और नरेश ईश्वरकर ने अपना नामांकन दाखिल किया था।नामांकन वापस लेने के लिए सरकार की ओर से हर स्तर पर दबाव था. 30 तारीख को पुलिस ने गोंदिया के प्रफुल्ल अग्रवाल के घर पर छापा माराऔर नगराध्यक्ष शेंडे को ईडी की धमकी दी गई।”एक अन्य उम्मीदवार नरेश ईश्वरकर को आधी रात तक पुलिस सुरक्षा में रखा गया और 31 तारीख को फॉर्म भरने के आखिरी दिन ईश्वरकर को नोटिस जारी किया गया और 1 तारीख को दोपहर 12 बजे पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने का आदेश दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) खुद फौजफत्या के साथ दोपहर 1 बजे तक मौजूद रहे , मोहाड़ी थाने में डेरा जमाया गया. यह सब केवल ईश्वरकर को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए किया गया था।
सत्ताधारी दल के इस दमन और अलोकतांत्रिक कृत्य की चुनाव आयोग से शिकायत करेंसारी जानकारी कलेक्टर, राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्रीय निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। पुलिस व प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्य करने की बजाय सरकार की कठपुतली के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए नाना पटोले ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Social Plugin