दो भाईयों कोडबल मनी घोटाले पर बड़ा फला,दो भाईयों को 7 सालकी सजाडबल मनी घोटाले पर बड़ा फैसला,दो भाईयों को 7 सालकी सजाडबल मनी घोटाले पर बड़ा फैसला,दो भाईयों को 7 सालकी सजाडबल मनी घोटाले पर बड़ा फैसला,दो
डबल मनी घोटाले पर बड़ा फैसला,दो भाईयों को 7 साल की सजा
बालाघाट जिले में डबल मनी घोटाले पर बड़ा फैसला आया है। न्यायाधीश दीपनारायण सिंह की अदालत ने दो भाईयों सौरभ हलकरे और विकास हलकरे को दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष का सश्रम कारावास और नौ-नौ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोनों ने 19 मार्च 2022 से 12 मई 2023 तक लोगों को चार महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करीब 49 निवेशकों से 47 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। परिपक्वता तिथि पर दोगुना पैसा लौटाने का वादा करने वाले इन आरोपियों ने निवेशकों को चेक दिए लेकिन रकम वापस नहीं की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बड्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और अदालत में अभियोग पत्र पेश किया। मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए यह कठोर सजा सुनाई।
Social Plugin