अवैध सुगंधित तंबाकू निर्माण व भंडारण के जखीरे पर रावणवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:, 15.48 लाख रुपये का माल जप्त
गोंदिया - रावणवाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से सुगंधित तंबाकू का भंडारण एवं परिवहन किए जाने के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में लगभग 15 लाख 48 हजार 100 रुपये मूल्य का माल एवं वाहन जब्त किया गया है।
दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस स्टेशन रावणवाड़ी की टीम सहायक पुलिस निरीक्षक शशिकिरण नावकार, पुलिस हवलदार गिरीष पांडे, पुलिस नायक सुशील मलेवार एवं पुलिस शिपाई हितेश लांजेवार के साथ , क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरानरात लगभग 11:45 बजे पुलिस हवलदार गिरीष पांडे को गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि ढीमरटोला गांव के समीप एक खेत में स्थित मकान में सुगंधित तंबाकू का अवैध भंडारण किया जा रहा है तथा उसे चारपहिया वाहन से बाहर भेजने की योजना है।
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बनकर एवं पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक शशिकिरण नावकार एवं उनकी टीम ने यसफलता पाई।
Social Plugin