सूरत (गुजरात) के पास महाराष्ट्र एस. टी.की दो बसों के बीच टक्कर, हादसे में 06 लोगों की मौत
सांकेतिक फोटोसूरत- गुजरात के सूरत ज़िले के ग्राम बारडोली के पास आज 02 तारीख मंगलवार की शाम 5 बजे के लगभग महाराष्ट्र शासन की दो एस.टी. बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने के कारण एक भीषण हादसा हो गया।इस हादसे में 06 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
मिल रही जानकारीनुसार यह दुर्घटना अचानक दोनो बसों के आमने-सामने आ जाने के कारण घटीत हुई है।तेज रफ्तार बसे आपस में टकराने के बाद एक बस का सामने का भाग पूरी तरह पिचक गया वहीं दूसरी बस टतराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत होने की खबर सामने ाई है और कई लोगों के बुरी तरह घायल होने की भी खबर है। आशंका जताई जा रही कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी
घटना की जानकारी मिलते ही, रेस्क्यू टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईऔर युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।घायलों को बारडोली ग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस खबर से पूरे महाराष्ट्र में गहरा दुख पसर गया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी हो गई है।
Social Plugin