कांग्रेस का साथ मिलने के बाद,TVK ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

मिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने कांग्रेस से  समर्थन मिलने के बाद आज बुधवार 6 ता. को  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है।तमिलनाडु कांग्रेस के प्रभारी गिरीश चोडानकर के बयानानुसार पार्टी नेतृत्व (मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल) की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में सरकार बनाने के लिए  118 विधायक चाहिए पर टीवीके के पास 108 और काग्रेस के 05 विधायकों के समर्थन के बाद भी यह गठबंधन बहुमत के आंकड़े 118 से दूर है। इस गठबंधन को और पांच  विधायकों के समर्थन की जरुरत होगी।निर्दलीयों और छोटे दलों से बात जारी है।