ब्रेकींग न्यूज- दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, पोक्सो के तहत मामला दर्ज
अर्जुनी मोरगांव- तहसील के बोंडगांवदेवी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया और बाल न्यायालय में पेश किया।
16 वर्षीय लड़के ने शनिवार दि.23 की सुबह करीब 11 बजे की है. पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को खेलने के बहाने घर में बुलाया और उनसे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़कियों में से एक की उम्र केवल छह वर्ष नौ माह औरदूसरी की उम्र दस वर्ष आठ माह है।आरोप है कि घटना के बाद लड़कियों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई.। घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया. उसकी चिकित्सकीय जांच की गई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की कार्यवाही के लिए उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

Social Plugin