बिरसी विमानतल से इंडिगो व स्टार एयर ने बंद की अपनी सेवा

गोंदिया, 5 मई - गोंदिया-हैदराबाद उड़ान सेवा सुविधा विगत 01 मई से बंद होने के बाद जन आक्रोश चरम पर है। इंडिगो कम्पनी की हवाई सेवा 1 दिसंबर, 2023 से 30 अप्रैल, 2026 तक तो चली पर अब बंद होने की पुष्टी हो चुकी है। अब भवि,्य में कब सेवा सुरु होगी इसका अनुमान लगाना बी संभव नहीं है।प्रबंधक गिरीशचंद्र वर्मा के अनुसार इंडिगो और स्टार एयर ने भविष्य में अपनी उड़ान सेवाओं को जारी रखने के संबंध में हवाई अड्डा प्राधिकरण को कोई सूचना नहीं दी है।
हवाई अड्डे पर रात्री में लैंडिंग की सुविधा होने के बावजूद कोई न कोई तांत्रिक कारणों की आड़ में विमान सेवा चालु-बंद होने की परिस्थिती से सहर की गरिमा को बी धक्का लगा है।लोग उसे स्थानीय नेताओं की विफलता मान रहे है तो क्या गलत है? इंदौर–गोंदिया–हैदराबाद मार्ग का उद्घाटन केंद्र सरकार की 'UDAN' योजना के तहत किया गया था।स्टार एयर,फ्लाईबिग एयरलाइंस,इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी सेवा तो दी पर वे कौनसे कारण है ? जो कि बार -बार सेवा को बंद करने की नौबत आ रही है.इन कारणों की जांच करवाने का काम कोई नेता कभी कर पाएगा की नहीं यही सबसे बड़ा प्रश्नचिन्ह अब सामने आ गया है।