चार घंटों में अपराध का पर्दाफाश,तीन आरोपियों को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार
गोंदिया- शहर के सिविल लाईन परिसर के एक घर से 2 लाख 72 हजार रु. का माल उड़ाने वाले तीन आरोपियों को शहर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार किया, एक आरोपी फरार बताया गया है. उल्लेखनीय है कि शहर पुलिस ने सिर्फ चार घंटों में ही इस अपराध का पर्दाफाश कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम नागपुर के रमानगर निवासी रितीक उर्फ अमन जगन्नाथ पाटिल (27), नागपुर के रामगड़ निवासी बादल संजय संतापे (27) व नागपुर के जुनी खलाशी लाईन निवासी सुनील दशरथ मेश्राम (48) बताया गया है. फरार आरोपी का रमानगर, कामठी निवासी जाफर मुज्जफर शेख (48) बताया गया है. जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन निवासी फिर्यादी गीता मुकेश तिवारी (52) अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गई थी. इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकद आदि ऐसा कुल 2 लाख 72 हजार 200 रु. का माल उड़ा लिया था।.
फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया. शहर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक संजय तुपे, डीबी के सिपाही रहांगडाले, चार्ली टीम के सिपाही रहांगडाले, वनवे, बोरकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में गए. इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग की ओर गए है. उनका पीछा कर दुर्ग के आरपीएफ की मदद से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. उनकी गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी जाफर मुज्जफर शेख के साथ चोरी को अंजाम दिया. आरोपियों के पास से कुछ माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन व शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक संजय तुपे, डी.बी. टीम के पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डोंगरवार, सहायक फौजदार कवलपालसिंह भाटिया, हवलदार सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, सिपाही अशोक रहांगडाले, दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, कुणाल बारेवार, मुकेश रावते, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे, सुमित जांगडे, चार्ली के सुनील रहांगडाले, राहुल वनवे ने की।
Hello, I am the founder of TRP News. I am also interested in Photography and Writing to Believe Those News Are Positive. TRP News is a weekly published newspaper in the Gondia region for the last 8 years. Please stay tuned and Get in touch. Thank You !!
RNI NO - MAH- HIN/2015/64245
Social Plugin