रावणवाड़ी स्थित ढाबा मालिक की धारदार हथियार से हत्या

गोंदिया: रावणवाड़ी गाँव में 19 मई की रात एक ढाबा मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का वातावरण है। मृतक की पहचान रावणवाड़ी निवासी राजकुमार हरिंखेड़े (45) के रूप में हुई है, खबर के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर और गर्दन पर वार करके बेरहमी से हत्या की है।

घटना की सूचना मिलते ही रावणवाड़ी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर वैभव पवार की देखरेख में आगे की जाँच चल रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक अपराध के पीछे के मकसद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस हत्या के बाद, रावणवाड़ी क्षेत्र में एक तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है, और नागरिक अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।