ट्रक ड्राइवर का शव लटका हुआ मिला।


शरीर पर चोटें, खून के धब्बे
गोंदिया. गोंदिया-आमगांव मार्ग पर ठाणा  गांव के पास 27 मई की सुबह एक ट्रक चालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया हैचालक का शव ट्रक की रस्सी के सहारे केबीन से लटका हुआ मिला। मृतक के शरीर पर चोटें व खून के धब्बे मिलने से मामला उलझ गया है। इसे लोग आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला होने का कयास लगा रहे है। मृतक का नाम सिवनी जिले  के बारबती ग्नाम का  निवासी केशव उके (25) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  नागपुर जा रहा यह  ट्रक  गुड़ लेकर जा रहा था।नागपुर जा रहा ट्रक गोंदिया जिले के थाना गांव परिसर में कैसे पहुंच गया यह प्रश्न सामने आ गया है। शव ट्रक की केबिन के बाहर रस्सी से बंधा हुआ मिला. मृतक के पैर और गर्दन पर भी चोट के निशान मिले हैं. इस घटना को लेकर संदेह गहरा गया है. घटना की सूचना मिलते ही आमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस आत्महत्या या हत्या की संभावना की दिशा में जांच कर रही है।.