अभिजीत दीपके और “आलसी और बेरोजगारों की आवाज”

इंटरनेट पर राजनीतिक व्यंग्य के रुप में शुरू हुआ ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल अब एक अभियान के रुप में  सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर इसके करोड़ों फॉलोअर्स बन चुके हैं। ‘काकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का नाम तेजी से वायरल हो रहा है। इस राजनीति अभियान की सुरुवात 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने की है.जिन्होंने CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी को इस कदर हवा दी कि वह इंटरनेट पर छा गई।

‘काकरोच जनता पार्टी’  युवाओं की नाराजगी और सिस्टम से मोहभंग की आवाज का प्रतिनिधीत्व करने सामने आई है। इस अभियान की टैगलाइन है “वायस आफ लेजी एंड अनएप्लाइड” यानी “आलसी और बेरोजगारों की आवाज”।

अभिजीत दीपके के बारे में -

वे महाराष्ट्र के  छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले  हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया और बाद में  अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की है.सोशल मीडिया कैंपेनिंग में अभिजीत पहले से सक्रिय है। 2020 से 2022 के बीच वह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में प्रमुख वॉलंटियर के रूप में काम कर चुके हैं. इसके अलावा 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने आप के साथ मिलकर चुनावी रणनीति और डिजिटल कैंपेन चलाया था.

सोशल मीडिया पर ‘काकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।  भाजपा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहां करीब 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं ‘काकरोच जनता पार्टी’ ने लॉन्च होने के महज चार दिनों के भीतर 11 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए है।

पार्टी ने इंटरनेट मीडिया पर जारी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, दल बदलने वाले सांसदों-विधायकों पर 20 साल का चुनावी प्रतिबंध और रिटायरमेंट के बाद जजों को राज्यसभा पद न देने जैसी मांगें शामिल हैं।