ट्रेनों में लग रही आग , साजिश की बू, उपद्रवी तत्वें से सावधान रहने की अपील- रेलवे प्रशासन

नई दिल्ली। ट्रेनों में अचानक लग रही आग के मामलों की जांच में सामने आए तथ्यों ने रेलवे सुरक्षा बलों के कान खड़े कर दिए है।घटनाओं को टालने के लिए रेलवे ने अब आम यात्रियों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि अगर सफर के दौरान आपको अपनी बोगी में या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे, या कोई अजीब हरकत करता नजर आए, तो तुरंत रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन से इसकी जानकारी दें। आपकी एक सतर्कता सैकड़ों यात्रियों की जान बचा सकती है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रेनों में आग लगने की कई घटनाएं हो गई है।पर अब  रेलवे के को इन घटनाओं के पीछे हादसों का अंदेशा दिखाई दे रहा है।कुछ असामाजिक तत्वों औसे में दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एक बी-01 कोच में भीषण आग लग गई थी। यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूनी रिछा स्टेशनों के बीच हुआ। उसके बाद मरपुरा में ट्रेन के भीतर यात्रियों को मिलने वाली चादरों और बिस्तरों में जानबूझकर आग लगाने की कोशिश की गई थी। हद तो तब हो गई जब हावड़ा में एक ट्रेन के कोच के बाथरूम से पेट्रोल में डूबा हुआ कपड़ा बरामद हुआ। इसके अलावा कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से अचानक लपटें उठती दिखीं, जबकि सासाराम में एक खाली खड़ी बोगी के अंदर किसी अनजान शख्स ने जलती हुई चीज फेंक दी थी।इन घटनाओं से भी रेलवे को यह सीख मिली कि कोई साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।