बहन का कंकाल बैंक लाने वाले जीतू मुंडा के खाते में जमा हुई लाखों की रकम 

 जीतू मुंड़ा की कबर तो सबको मालूम ही है।उसने अपनी बहन की मौत से पहले ओडिशा ग्रामीण बैंक की एक शाखा में  19 हजार रुपये जमा करवाए थे। बहन के मरने के बाद . जीतू वे पैसे निकलवाना चाहते थे. मगर मृत्यु प्रमाणपत्र नही होने पर वे   बहन का कंकाल ही लेकर बैंक पहुंच गए थे. मामला गरमाने के बाद बैंक ने जीतू को ब्याज सहित 19402 रुपये की राशि दे दी। पर  कंकाल को कंधे पर उठाकर बैंक ले जाते उनका वीडियो सामने आने के बाद सरकार की तरफ से कई सुविधाएं भी दी गईं.। कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए अब उनके खाते में.लाखों रु. लोगों की मदद से जमा हो गए है।.ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझीने उसे  हर महीने आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।.

सरकारी अधिकारियों ने जीतू मुंडा को एक राशन कार्ड भी जारी किया है, जिसके जरिए उन्हें हर महीने रियायती दर पर चावल मिल सकेगा. अधिकारियों ने उन्हें 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के तहत एक पक्का घर देने का भी वादा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर है, Physics Wallah के संस्थापक अलख पांडे ने जीतू को 10 लाख रुपये डोनेट किए हैं. AAP सांसद संजय सिंह ने उन्हें 50 हजार रुपये दिए, जिसकी घोषणा उन्होंने एक्स पर की. राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी एक महीने की सैलरी जीतू को दान की. उनकी सैलरी 1.45 लाख रुपये है।अपनी मरी हुई बहन की लाश को कब्र से बाहर निकालने के दंड के तौर पर जीतू को सामुदायिक भोज का आयोजन करना पड़ा नहीं तो गाँव के नियम के कारण उसे बिरादरी से निकाल दिया जाता। जीतू के अनुसार “आदिवासी समुदाय में मरे हुए व्यक्ति की लाश को कब्र से बाहर निकालना रीति-रिवाजों का उल्लंघन माना जाता है. गांव के बड़ों ने एक पंचायत बुलाई और फैसला सुनाया कि मुझे शुद्धिकरण का अनुष्ठान करना होगा, वर्ना मुझे समुदाय से बाहर निकाल दिया जाएगा.”