डॉ. बाजपेयी का 'न्यू बालाजी सोनोग्राफी सेंटर' सील! अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द।
गोंदिया: नितेश बाजपेयी के विरुद्ध वर्ठी पुलिस थाना (जिला भंडारा) और रामनगर गोंदिया पुलिस थानों में एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण के चलते एक माह पूर्व, जिला सिविल सर्जन डॉ. पटले ने न्यू बालाजी नर्सिंग होम की मान्यता रद्द कर दी थी।गोंदिया सिविल सर्जन के सोमवार दि.4 मई को जारी आदेश के तहत कार्रवाई करते हुए, बनाई गई जाँच टीम ने डॉ. नितेश बाजपेयी के स्वामित्व वाले 'न्यू बालाजी सोनोग्राफी सेंटर' को भी सील कर दिया है।डॉ. नितेश बाजपेयी, चिकित्सक पर अस्पताल में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से आने वाली कई महिलाओं और युवतियों की अवैध डिलीवरी करवाने के आरोप और अवैध संबंधों से पैदा हुए शिशुओं को अलग-अलग लोगों को ₹4 लाख तक की रकम में बेचने के आरोप में भंडारा जिलेऔऱ स्थानीय रामनगर पुलिस स्टेशन में भी मामले दर्ज हैं।रामनगर पुलिस ने सोनोग्राफी सेंटर के निरीक्षण के दौरान कोई भी संबंधित दस्तावेज़ न मिलने पर, 15 अप्रैल को जिला सिविल सर्जन डॉ. पटले को एक पत्र भेजा, जिसमें डॉ. बाजपेयी के सोनोग्राफी सेंटर को सील करने का अनुरोध किया गया था। उस अनुरोध पर एक्शन लेते हुए सोमवार को, डॉ. पाटिल के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आउटपेशेंट) डॉ. बी.डी. जायसवाल, अधिवक्ता रेखा कानतोडे, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भारती किल्लासर, डॉ. संजय भगत और डॉ. सुवर्णा हुबेकर की एक टीम ने सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।..यह जांच किल्लासार, डॉ. संजय भगत और डॉ. सुवर्णा हुबेकर द्वारा की गई है।

Social Plugin