'नौतपा' की शुरुवात , 2011 का 47.5 डिग्री वाला रिकॉर्ड टूटने की कगार पर ....
गोंदिया- ज़िले में सूरज की बरस रहीआग पिछले 12 सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। आज से शुरु 'नौतपा' में पहले ही दिन पारा 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।भीषण गर्मी ने पूरे ज़िले में रोज़मर्रा की ज़िंदगी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है । 2014 में, ज़िले का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।उस्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने नागरिकों से ज़रूरी सावधानियाँ बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के 24 मई के रिकॉर्ड के अनुसार, ज़िले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था; उससे पहले, 21 मई गुरुवार को 45.2 डिग्री,शुक्रवार और शनिवार को 44.9 डिग्री आद 25 ता. को 46.1 डिग्री देख कर लग रहा है कि इस साल की गर्मी 2011 के 47.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ देगी?
Hello, I am the founder of TRP News. I am also interested in Photography and Writing to Believe Those News Are Positive. TRP News is a weekly published newspaper in the Gondia region for the last 8 years. Please stay tuned and Get in touch. Thank You !!
RNI NO - MAH- HIN/2015/64245
Social Plugin