जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा,09 गिरफ्तार
गोंदिया - देवरी तहसील के ग्राम जमनापुर के जंगल में चल रहे एक जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मार कर 09 जुआडियों को गिरप्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने नगदी, गाड़ियां और मोबाइल फोन सहित कुल 6,70,270 रुपये का माल जब्त कर लिया है।
रविवार 17 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम जिले में अवैध धंधों पर रोक लगाने पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक सूचना मिली कि देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमनापुर के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।उसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार कर 09 लोगों को मौके पर जुआ केलते हुे पकड़ा.

Social Plugin