एसी ब्लास्ट से उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, 09 की मौत, 12 घायल


दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुए एक हादसे में एसी यूनिट में विस्फोट होने के कारण  भड़की आग के कारण पूरी इमारत उसकी गिरफ्त में आ गई जिससे दो महिलाएं, छह पुरुष और एक बच्चा सहित 09 लोग गहरी नींद में ही मौत के मुहँ में समा गए। हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे।।

इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम और संकरी सीढ़ियां होने के कारण लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके। धुएं के कारण दम घुटने से कई मौतें हुईं। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं, जो अलग-अलग मंजिलों पर रहते थे।दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है ताकि मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका को दूर किया जा सके। फॉरेंसिक टीम आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।