सेवानिवृत प्राचार्य पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज


गोंदिया, 28 अप्रैल: देवरी में एक प्रायवेट होस्टल में रहन वाली लड़की के साथ अभद्रता का एक मामला सामने आया है।इस ममले में आ रोपी एक सेवानिवृत प्राचार्य हे जो अब तक फरार है। पीड़िता, 15 साल की एक लड़की है और आरोपी के ही घर में चल रहे हॉस्टल में रहती है, उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की साड़ी प्रेस कराने के बहाने, लड़की का हाथ ज़बरदस्ती पकड़ा और उसकी मर्ज़ी के खिलाफ उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। तथाकथित आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है, इसलिए POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी विगत् 4 दिनों से पुलिस उसे पकड़ नही रही है इस तरह के आरोप भी पुलिस विभाग पर लग रहे है। घटना 24 अप्रैल, 2026 को शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच हुई थी।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर इस मामले की जांच फिलहाल सहायक पुलिस निरीक्षक मुकेश राठौड़ कर रहे हैं।