जनगणना के बहिष्कार का ऐलान ,OBC समाज ने दिखाई एकता
गोंदिया : गोंदिया मे आयोजित OBC संधर्ष कृती समिती गोंदिया जिल्हा तथा सकल OBC संघटना द्वारा आयोजित बैठक हाल ही में संपन्न हुयी जिसमे आगामी जनगणना को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए है । अपनी लंबीत मांगो को पूरा न होते देख OBC संगठनों ने सामूहितक रुप से जनगणना का बहिष्कार करने का ऐलान किया है । उन्होने साफ चेतावनी दी है की जनगणना फार्म मे सवाल नंबर 12 पर OBC लिखा नही होने से पिछले चार वर्ष से नगर परिषद के चुनाव नही हुये थे अब फिर वही गलती दोबारा दोहराई जा रही है जनगणना फार्म मे सवाल नंबर 12 पर SC, ST की तरहा OBC, EWS व अन्य लिखा जाना चाहिए था ताकी हर समाज वर्ग को सरकारी नौकरी मे उचित प्रतिनिधित्व, सरकारी योजनाओ मे उचित प्रतिनिधित्व, नगर परिषद व जि.प. व अन्य सरकार की संस्थानों मे OBC समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके ।
OBC समाज संगठनोने साफ चेतावनी दी है की, जब तक जनगणना फार्म के सवाल नं. 12 में OBC नही लिखा जाता तब तक वे किसी भी जनगणना अधिकारी को गांव में घुसने नही देंगे और ना ही कोई जानकारी देंगे ।
OBC समाज संगठनो का कहना है की वे लंबे समय से OBC समाज को जनगणना के सवाल नंबर 12 में SC, ST की तरहा OBC समाज को शामील करने के लिये लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे । केन्द्र सरकार द्वारा बारबार आश्वासन दिये जाने के बावजुद OBC समाज को जनगणना के सवाल नंबर 12 में सामील नही किया गया है । OBC समाज का तर्क है की OBC समाज को जनगणना के सवाल नंबर 12 में शामील नही किया गया तो OBC समाज की अगली पिढी को ना शिक्षा, ना नौकरी, ना सरकारी योजनाये, ना राजकिय प्रतिनिधीत्व सब खत्म हो जायेंगा OBC समाज अपने अस्तिव को बचाने SC समाज एवं आदिवासी समाज को लेकर संयुक्त रुप से जनगणना का बहिष्कार करने की चेतवानी दी है ।
Social Plugin