KTS हॉस्पिटल में बेड की कमी के कारण महिला की मौत; स्वास्थ विभाग पर सवालिया निशान..!

गोंदिया- KTS जनरल हॉस्पिटल में बेड की कमी के कारण इलाज में लगे समय को लेकर एक माहिला की मोत ने जिले के हेल्थ सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, विगत् 28 मार्च को रात करीब 11 बजे राजगुड़ा तालुका सड़क अर्जुनी की रहने वाली 22 साल की एक महिला पूर्णिमा सुरेश मस्के को उसके बच्चे के साथ गंभीर हालात में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में ICU बेड की कमी के कारण मृतक को दो घंटे तक ज़रूरी इलाज नहीं मिल सका। हालत और गंभीर होने पर उसे आगे के इलाज के लिए नागपुर के एक हॉस्पिटल में रेफर करने का फैसला किया गया। लेकिन, कुछ ही देर में KTS हॉस्पिटल में ICU बेड खाली हो जाने के कारण उसे वहां भर्ती कर लिया गया। उसे लगातार 22 घंटे तक इलाज के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। इस घटना से परिवार वालों में गुस्सा है और हेल्थ डिपार्टमेंट पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि अगर समय पर ICU बेड मिल जाता तो मां की जान बच सकती थी। इस बीच, लोग इस घटना की जांच और जिले के सरकारी अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं और बेड की संख्या बढ़ाने की बात पर जोर दिया जा रहा है।स घटना के संदर्भ में असपताल प्रशासन का कहना है कि घटना मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की संभावना के कारण हुई क्योंकि मृतक महिला का BP स्टेबल नहीं था। – डॉ. मारास्कोल्हे, इंचार्ज डीन, KATS जनरल हॉस्पिटल, गोंदिया।