महामानव डाॅ.बाबासाहेब अंबेडकर जंयती के उपलक्ष में शहर में उत्साह का वातावरण

गोंदिया.  भारतीय संविधान के रचयिता, विश्वरत्न, परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बड़े उत्साह के साथ मनाई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली कार्यालय, गोंदिया में, साथ ही नई प्रशासकीय इमारत के सामने, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन और पार्टी के पदाधिकारियों ने महापुरुष परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया.
पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने विचार व्यक्त किया कि सभी को महापुरुष परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को अपनाना चाहिए और समाज में भाईचारे और समानता की भावना पैदा करनी चाहिए. इस अवसर पर नानू मुदलियार, राजू एन जैन, खालिद भाई पठान, भगत ठकरानी, ​​लोकेश यादव, अमित भालेराव, संजीव राय, माधुरी नासरे, वर्षा बैस, करण टेकाम, विनायक शर्मा, दीपक कनोजे, नागो बंसोड, हरबख्श गुरनानी, लखन बहेलिया, सुनील पटले, अनिल टेकाम, हर्षवर्धन मेश्राम, दिनेश गेडाम, तुषार उके, प्रशांत सोनपुरे, कपिल बावनथड़े, सोनल मेश्राम, बंटी डोंगरे, कुणाल बावनथड़े, वामन गेडाम आदि उपस्थित थे।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम में ही समाई अपार ऊर्जा : प्रफुल अग्रवाल

                                मोटरसायकल रैली का कॉग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत
गोंदिया. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जयंती पर्व पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित हुई. इस अवसर पर प्रफुल गोपालदास अग्रवाल एवं कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानिय मामा चौक पर मोटरसायकल रैली का भव्य स्वागत एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन किया.
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए प्रफुल गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, डॉ. बाबासाहेब ने देश और दुनिया को समता का मंत्र दिया और आज उनकी राह पर चलते हुए हिन्दुस्तान का हर युवा निश्चित रुप से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. डॉ. बाबासाहेब के नाम में अपार ऊर्जा समाई है और उनके नाम के उद्घोष के साथ हर युवा और भी अधिक ऊर्जावान महसुस करता है. इस अवसर पर प्रफुल ने बाबासाहेब की पावन जयंती के अवसर पर संपुर्ण विश्व में फैले उनके करोड़ों अनुयायियों को गोंदिया जिला कॉग्रेस कमेटी, गोंदिया नगर परिषद एवं पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से शुभकानाएं दी. प्रमुख रुप से अशोक (गप्पु) गुप्ता, मनोज पटनायक, नगर परिषद गटनेता राकेश ठाकुर, सभापती पिंटू माने, नगरसेवक अमर रंगारी, संजु माने, बाबा बागडे, कृषी उत्पन्न बाजार समिती उपसभापती राजकुमार (पप्पू भाऊ) पटले, श्रीकांत चांदुरकर, गोल्डी गावंडे, सहित सभी मित्र परिवार उपस्थित थे.