न रेंज अधिकारी कौशिक के निलंबन से गोंदिया वन विभाग में हड़कम्प

गोंदिया – जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान से संबंधित शिकायतेों पर बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, स्थिति में कोई सुधार न होने के चलते परिणामस्वरूप, वन रेंज अधिकारी दिलीप कौशिक को अंततः निलंबित कर दिया गया। वन रेंज अधिकारी इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने में विफल रहे, विशेष रूप से फसलों के नुकसान के मुआवजे के वितरण और किसानों की शिकायतों के निवारण के संबंध मे यह कार्रवाई की गी। िस कदम से जिले के वन अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


दिलीप कौशिक कई वर्षों से गोंदिया वन विभाग में कार्यरत थे। घने जंगल से लगेी कई किसानों की कृषि भूमि पर लगी फसलों में फसलों को जंगली जानवरों द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाने के मामलों पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर बार-बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद जब किसानं की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो किसानों ने इस मामले को सीधे मुख्य वन संरक्षक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समक्ष मामला उठाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस मुद्दे के साथ-साथ, पीड़ित पक्षों ने कई अन्य शिकायतें भी प्रस्तुत कीं। परिणामस्वरूप, शुरू में इस अधिकारी को एक 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया।जब वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नही म्ला तो, तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। उप वन संरक्षक पवन कुमार जोग ने दिलीप कौशिक के निलंबन से संबंधित इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।