झरपाड़ा स्थित ज़िला परिषद स्कूल की कक्षा में लगी आग, कोई जनहानि नहीं


अर्जुनी-मोर, 30 अप्रेल 26:

आज गुरुवार दोपहर के समय अर्जुनी-मोर, तहसील के झरपाड़ा गाँव में स्थित ज़िला परिषद प्रा स्कूल की एक कक्षा में रखी लकडियों मे भीषण आग लग गई पर घटना के समय स्कूल में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था।

लगीआग से क्लासरूम में रखे सभी शैक्षणिक सामग्री, फर्नीचर, दस्तावेज़ और अन्य सामान को पूरी तरह से जलाकर राख हो गए।; आग लगने की खबर मिलते ही, गाँव वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए। फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले ही, अपने निजी मोटर पंपों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता गजानन डोंगरवार ने प्रशासन से यह माँग की है कि क्षतिग्रस्त क्लासरूम की जगह तुरंत एक नया क्लासरूम स्वीकृत किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। इसके अलावा, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए इस घटना की गहन जाँच कराने की भी माँग की गई है।