बेटी के तलाक पर माता पिता व परिवार ने मनाया जश्न
- फोटो -साभार , सोशल मीडिया
मेरठ- उ.प्र.के मेरठ में एक परिवार की बेटी के तलाक की खबर और उस तलाक को विजय समझ ,माता पिता ने बेटी के तलाक पर जश्न मनाते हुए जुलुस निकाला और मिठाईयाँ बाँटी। इस हैरान कर देने वाली घटना का विडियो वायरल होने से लोग अलग -अलग राय दे रहे है। किसी की बेटी का तलाक हो जाए तो माता-पिता को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लेकिन मेरठ का यह मामला एकदम उल्टा है। जहां बेटी के तलाक होने पर माता पिता इतने खुश हुए कि मानों कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर ली हो। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, मिठाइयां बांटी और फूलों की बरसा की। वह कोर्ट से घर तक जश्न मनाते हुए आए।

Social Plugin