दासगांव में आयोजित किसान संघर्ष सभा में विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा-किसानो के हक़ के लिए सरकार के खिलाफ जाना पड़ा तो मै तैयार
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की महाराष्ट्र के ग्रीष्मकालीन सत्र में सबसे पहले ही किसानो के लिए लक्षवेधी हमारी लगी और किसानो के धान की लिमिट के लिए अनेक बार मैंने प्रत्यक्ष रूप से राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की उन्होंने तत्काल केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से बात की तब उन्होंने जानकारी दी की सरकार के पास ३ साल तक देश को अनाज मिल सकता है इतनी पर्याप्त मात्रा में धान रखा हुआ है और अभी फिलहाल रखने की जगह नही है वह रखने की जगह की व्यवस्था होते ही योग्य निर्णय लिया जायेगा ऐसा जवाब उन्होंने दिया. लेकिन मै सभी किसानो को बता देना चाहता हु हम सभी विधायक मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे किसानो की आवाज उठाने के लिए मै बाध्य हु और अंतिम तक लडूंगा ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा.
डांगोरली बैराज के बारे में कई सारे सवाल क्षेत्र के किसान करते है और यह विषय पानी की समस्याओ को देखते हुये चर्चा में बना हुआ है जिसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की डांगोरली की ऊपर बजट हो गया है और प्रशासकीय मान्यता भी प्राप्त हो चुकी है मध्यप्रदेश सरकार के तरफ से समिती का निर्माण भी किया जा चूका है २५ साल में पहली बार मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र सरकार की बैठक गोंदिया के डांगोरली के बैराज निर्माण को लेकर हुई. जुलाई के बैठक में मुख्यमंत्री फिर बैठक लेंगे. ३ महीने में लगातार भीडके कार्यवाही इसकी पूर्ण की गई है. डांगोरली बैराज के निर्माण के साथ ही रजेगांव में भी बैराज का निर्माण किया जायेगा जिससे ७० से ८० प्रतिशत किसान की खेती सुजलाम सुफलाम होगी. ऐसी जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी.
सबोधन के अंत में विधायक विनोद अग्रवाल ने यह कहा की, विधायक बनने के बाद से सर्वाधिक मदद किसानो ओ की है. नुकसान की मदद पहले के प्रमाण में अधिक मेरे कार्यकाल में ही हुई है.संजय गाँधी के ३९ हजार लाभार्थी है और महाराष्ट्र में अव्वल है. ४० हजार परिवार को मकान दिए गए और ४० हजार परिवार को मकान दिए जायेंगे.१०० प्रतिशत पांदन रस्ते मजबूत करेंगे और नवेगांव देवरी उपसा सिंचन योजना की मान्यता के कार्य शुरू है.किसानो की चिंता के लिए मै खड़ा हूँ आपके लिए आर-पार की लढाई लड़ने के लिए रास्तो के ऊपर आकर लढाई लड़ने के लिए मै तैयार हूँ ८ दिन के बाद ही लढाई लढी जाएगी साथ ही किसानो को हो रही बिजली की समस्या के बारे में बताते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की बटाना में नया सेंटर शुरू होगा साथ ही चंगेरा में सब सेंटर और काटी, दासगाव में भी नया सेंटर सभी की क्षमता बढ़ जाएगी जिससे आनेवाली २० दिनों के बाद किसानो को इस दिक्कत का सामना कम करना पड़ेगा. ऐसी जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी.

Social Plugin